फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरोई नहर में युवक का शव बरामद, सिर में लगी है गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में युवक का शव बरामद किया गया है। युवक के सिर में गोली लगी है। युवक के पैर नहर के अंदर व आधा शरीर नहर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से ही पिस्तौल व एक खोल बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से शराब, शीतल पेय व पानी की बोतल मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गांव ककरोई के पास नहर किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां युवक का शव आधा पानी में पड़ा था। युवक के नीचे पॉलिथीन मिली है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो युवक की पहचान मूल रूप से वेस्ट रामनगर फिलहाल सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक (21) के रूप में हुई। जांच में पता लगा कि युवक के सिर पर गोली लगी है। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला तो उसके पैरों के पास ही पिस्तौल मिली है। साथ ही एक खोल मिला है। पुलिस ने उन्हें भी कब्जे में लेकर एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए। मामले का पता लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
मौके से बरामद हुई शराब, शीतल पेय
पुलिस के अनुसार शव के पास से शराब का पव्वा, शीतल पेय व पानी की बोतल भी रखी मिली है। पुलिस ने वहां से बरामद सामान को भी कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक की टीम ने वहां से सुबूत जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता लगा कि युवक सप्ताह भर से घर से बाहर था। उसका चचेरा भाई उसे 14 नवंबर को मिला था। जिसे उसने घर जाने को कहा था। सुबह भी परिवार का कोई सदस्य मिला था। उसने युवक ने जल्द घर आने को कहा था।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था अभिषेक
ककरोई नहर के पास गोली लगने से मृत मिला अभिषेक तीन बहनों का इकलौता भाई था। युवक के पिता दिल्ली में सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। वहीं उनकी मां भी एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। 12वीं पास करने के बाद अब अभिषेक अब स्नातक की पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से कर रहा था। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अभिषेक के अन्य परिजन वेस्ट रामनगर में रह रहे हैं।
घर पर रह गया पिता का मोबाइल
युवक के पिता सतीश दिल्ली में सरकारी विभाग में कार्यरत है। वह वीरवार सुबह जब ड्यूटी पर गए तो उनका मोबाइल फोन घर पर ही रह गया। जब अन्य परिजनों को अभिषेक की मौत का पता लगा तो उन्होंने सतीश से संपर्क का प्रयास किया। लेकिन उनका मोबाइल घर पर मिला। परिजनों को काफी देर तक उनके लौटने का इंतजार करना पड़ा।
गांव ककरोई नहर पर युवक का शव मिला है। उसके सिर में गोली मारी गई है। पास ही पिस्तौल व एक खोल मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें