फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सब्जी विक्रेता पर युवकों ने किया हमला

Tue, 14 Jul 2026 07:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता के पास काम करने वाले युवक पर राॅड, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला करने पर थाना गन्नौर की पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बीएसटी काॅलोनी निवासी वंश ने बताया कि वह पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी बेचते हैं। सोमवार शाम को दो बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उनके साथ मारपीट की। एक युवक ने राॅड से उनके सिर पर वार किया जबकि अन्य ने बेल्ट और लात-घूंसे मारे। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल वंश को खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें