गन्नौर। गांव उदेशीपुर में बुधवार को खेल सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाॅलीबाॅल, कबड्डी व क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल सामग्री दी गई। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ियों के चेहरे पर उत्साह देखने को मिला।
विधायक निर्मल चौधरी ने कहा गांवों में खेलकूद को बढ़ावा देने को खेल सामग्री का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यहां खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खेलकूद से शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण खिलाड़ी आगे बढ़ें इसके चलते सीएम कप प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही हैं। इसमें प्रतिभाशाली को खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान सरपंच आजाद सिंह, ब्लाॅक समिति के अध्यक्ष सोनू, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रामकुमार धनखड़, महक फौगाट, दीपक रापड़िया, रामसिंह व जिले सिंह मौजूद रहे।