फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी की 2000 रुपये के लेनदेन में की थी हत्या, दो साल बाद पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बैंयापुर के शमशान घाट के पास युवक की हत्या कर शव फेंकने के मामले में सीआईए की टीम ने करीब दो साल बाद आरोपी को काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी यूपी के कानपुर का रहने वाला अख्तर है। उसे कोरोना टेस्ट कराने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। गांव बैंयापुर के ग्रामीणों ने 12 जुलाई, 2018 को गांव के शमशान घाट  के पास शव पड़ा देखकर मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि युवक के सिर में ठोस हथियार से हमला कर बाद में गला रेता गया था। पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में शव की पहचान मूलरूप से यूपी व उस समय गांव बैंयापुर में रहने वाले प्रेम के रूप में हुई थी। बाद में मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि उसके साथ रहने वाला उसका साथी अख्तर भी फरार है। जिस पर सीआईए में नियुक्त एएसआई रमेश खत्री की टीम ने कार्रवाई करते हुए यूपी के कानपुर का रहने वाले अख्तर को काबू कर लिया है। आरोपी को सीआईए की टीम ने बहादुरगढ़ से पकड़ा है। आरोपी ने बताया है कि उसका प्रेम के साथ 2000 रुपये के लेनदेन में झगड़ा हो गया था। जिस पर उसने पहले ईंट से हमला किया था और बाद में गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें