गोहाना। जींद रोड स्थित गोशाला के पास रविवार को फांस जलाने के दौरान धुएं में दृश्यता कम होने से हरियाणा रोडवेज की बस और बाइक की टक्कर में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव ईशापुर खेड़ी निवासी विक्की के पैर में मोच आई थी। एक्स-रे करवाने के लिए उनके दो साथी अंकुश व गांव नूरनखेड़ा निवासी विक्की कुमार उन्हें बाइक पर बैठा कर गोहाना लेकर आ रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस की टक्कर से तीनों घायल हो गए थे। तीनों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान ईशापुर खेड़ी निवासी विक्की की मौत हो गई है।