सोनीपत। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव यूनिफेस्ट 2024 का वीरवार को रंगारंग समापन किया गया। अंतिम दिन छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुतियों से रंग जमा दिया। महोत्सव की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. सुदेश और महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने की। प्रतिभागियों ने लघु नाटिका के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर निशाना साधा। वहीं युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की सीख दी।
युवा महोत्सव के प्रात:कालीन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओएसडी सुनील भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री जी.किशन रेड्डी, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल व एजुकेशन सोसाइटी से नरेंद्र कोच, आजाद सरपंच ने शिरकत की। सायंकालीन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से पूर्व डीवाईसी जगबीर राठी, अभिनेता सागर सैनी, बीडीपीओ मुरथल अंकुर कुमार व युवा और सांस्कृतिक मामले की निदेशक डॉ. सुषमा जोशी मौजूद रही।
निर्णायक मंडल में हरियाणा कला परिषद के निदेशक डॉ. नागेंद्र शर्मा, ऑब्जर्वर प्रकाश मलिक, अभिनेता एवं निर्देशक मोहित भारती, जनार्दन शर्मा, असलम, डॉ. तेजस्विनी, डॉ. ममता, सुनील गुप्ता, डॉ. कीर्ति, डॉ. हरविंदर, अरुण रहे। मंच संचालन डॉ संजीव, प्रो. ज्योति, डॉ. सुशील राठी, डॉ. पूनम, डॉ. अनुप्रिया पूनिया, डॉ. अनुकृति, डॉ. रश्मि, डॉ. गीता गोयत व डॉ. रवीना पंवार ने किया।
इंसेट
पहले दिन के परिणाम
हरियाणवी लोक नृत्य (एकल) : राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत प्रथम, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग द्वितीय, यूटीडी खानपुर तृतीय स्थान पर रहे।
ऑन द स्पॉट चित्रकला : राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना ने द्वितीय व क्षेत्रीय केंद्र खरल जींद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता : राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा पानीपत द्वितीय और यूटीडी खानपुर तृतीय रहे।
रंगोली प्रतियोगिता : राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत द्वितीय व इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग तृतीय रहे।
हिंदी काव्यात्मक पुनर्पाठ : राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना ने पहला, क्षेत्रीय केंद्र खरल जींद ने दूसरा व यूटीडी खानपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चित्रण प्रतियोगिता : राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना ने पहला, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत ने दूसरा, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक नृत्य (एकल) : राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल पहले, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत दूसरे व क्षेत्रीय केंद्र खरल जींद तीसरे स्थान पर रहे।
मिमिक्री : राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल प्रथम, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग द्वितीय रहे।
समूह गीत (जनरल) : यूटीडी खानपुर प्रथम, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग द्वितीय, क्षेत्रीय केंद्र खरल जींद तृतीय रहे।
समूह नृत्य (जनरल) : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग पहले, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल दूसरे, क्षेत्रीय केंद्र कृष्ण नगर रेवाड़ी तीसरे स्थान पर रहे।
वन एक्ट प्ले : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल ने द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा तृतीय रहे।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : चाणक्य, टीम इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : अंबा, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल व माइम में राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम रही।
दूसरे दिन के परिणाम
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग ने प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा ने द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता : राजकीय महाविद्यालय मुरथल पहले, क्षेत्रीय केंद्र खरल जींद एवं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग दूसरे और राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा एवं राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना तृतीय स्थान पर रहे।
कोलाज बनाओ प्रतियोगिता : इंस्टिट्यूट ऑफ हायर लर्निंग प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय सोनीपत द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल तीसरे स्थान पर रहा।
मेहंदी प्रतियोगिता : राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल प्रथम, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय मोहाना तृतीय रहे।
क्ले मॉडलिंग : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा तीसरे स्थान पर रहा।
कोरियोग्राफी : राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा प्रथम, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग द्वितीय, राजकीय महाविद्यालय मुरथल तृतीय स्थान पर रहे।
हरियाणवी समूह गीत : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना तृतीय स्थान पर रहे।
माइम : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग प्रथम, राजकीय महाविद्यालय मुरथल द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा तृतीय स्थान पर रहे।
समूह गीत, वेस्टर्न : यूटीडी प्रथम, इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग द्वितीय स्थान पर रहे।
वेस्टर्न वोकल सोलो : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा द्वितीय, यूटीडी तृतीय स्थान पर रहे।
अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता : इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय गोहाना द्वितीय, राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल तृतीय स्थान पर रहे।
सर्वश्रेष्ठ स्पीकर इन फेवर मुरथल रहा। मुख्य आकर्षण का केंद्र डॉक्टर जगबीर राठी की प्रस्तुतियां एवं सागर सैनी जी की प्रस्तुतियां रही।