फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पैर फिसलने से नहर में डूबा युवक, मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कैलाना पुल के पास से गुजर रही पश्चिमी यमुना लिंक नहर के किनारे खड़ा युवक पैर फिसलने से नहर में डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना गन्नौर पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, जिसका शव सिटावली के पास मिला।
विज्ञापन


गांव एमपी माजरा निवासी 30 वर्षीय जगबीर खेती करता था। बुधवार की रात जगबीर अपने खेतों की तरफ गया था। इसके बाद वह घूमते हुए कैलाना नहर के पास पहुंच गया। अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में डूब गया। नहर के पास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना गन्नौर पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जगबीर को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया। उसे ढूंढने के लिए जगह-जगह नहर में बांस के जाल बनाकर लगाए गए। जिसके चलते कुछ देर बाद जगबीर का शव सिटावली पुल के पास मिला। पुलिस ने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें