फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। एनसीआर वाटर चैनल नहर में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव थाना खुर्द निवासी नीरज (25) क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में बुधवार शाम नहा रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव में डूब गया। नीरज के परिजनों व ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पाकर थाना प्रभारी जसपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नीरज की नहर में तलाश शुरू की गई। मशक्कत के बाद बुधवार रात 10 बजे नीरज का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें