फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर वीरवार को आम्रपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बिहार के जिला सुपौल के परसरमा निवासी अमरजीत शर्मा अंबाला जाने के लिए जिला सहरसा स्टेशन से आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन जब सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो युवक पानी पीने के लिए उतर गया। चढ़ते समय ट्रेन चलने पर उनका पैर फिसल गया। नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटने के साथ मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी सूचना जीआरपी ने मृतक के परिजनों को दी। जीआरपी ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बड़ी बहन गौरी शादीशुदा है, जबकि दो छोटे भाई पिता सीबू शर्मा व मां के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मृतक चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें