फोटो 36-कैंडल मार्च के दौरान विधायक जगबीर मलिक, इंदूराज नरवाल व अन्य। संवाद
गोहाना। धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। इसमें उनके साथ युवा खिलाड़ी और शहरवासी भी थे। कैंडल मार्च की शुरुआत भगत सिंह चौक से हुई और शहीदी चौक पर संपन्न हुई।
विधायक जगबीर मलिक व इंदूराज नरवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार स्थिति स्पष्ट करें कि वह प्रदेश की पहलवान बेटियों के साथ है या नहीं। खिलाड़ी देश का सम्मान हैं। तिरंगे के सम्मान में खिलाड़ी पसीना बहाते हैं। पहलवानों का इंसाफ के लिए धरने पर बैठना सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा कर रहा है। सरकार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। कैंडल मार्च के दौरान अनिल, चांद पहलवान, राजकुमार, कपिल, सोमबीर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो 36-कैंडल मार्च के दौरान विधायक जगबीर मलिक, इंदूराज नरवाल व अन्य। संवाद