फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक ने जहर निगलकर दी जान, माइनर के पास मिला शव

Fri, 06 Oct 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :11: मोनू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां-गोहाना रोड पर माइनर की पटरी के पास युवक ने जहर निगलकर जान दे दी। युवक के पिता ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ शिकायत देकर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव कासंडी निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि मोनू (25) उनका दूसरे नंबर का बेटा था। मोनू खेड़ी के एक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। 1 अक्तूबर को गाड़ी लेकर जाने के लिए घर से निकला था। 3 अक्तूबर को एक बजे उसने फोन कर गांव के पांच लोगों के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि गांव में आने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
कृष्ण ने बताया कि उनके डर के कारण बार-बार कहने पर भी वह घर नहीं आया। 4 अक्तूबर को उन्होंने कॉल की तो उसका मोबाइल पुलिसकर्मी ने रिसीव किया। उन्होंने बताया कि मोनू का शव खानपुर कलां-गोहाना रोड पर माइनर की पटरी के पास मिला है। उसकी बाइक माइनर की पटरी पर खड़ी थी। सीट पर उसका मोबाइल रखा था। बाइक के पास सल्फास की गोली की डिब्बी व सफेद रंग की पॉलिथीन पर सल्फास की गोली का चूरा रखा हुआ था। डिब्बी में केवल दो गोलियां बची हुई थीं। कृष्ण का आरोप है कि गांव के लोगों के दबाव के चलने उसने जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खानपुर कलां से गोहाना रोड पर माइनर के पास युवक का शव मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक के पिता कृष्ण की शिकायत पर गांव के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।-नीरज कुमार, थाना प्रभारी, शहर गोहाना

फोटो :11: मोनू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें