महम। पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने के आरोप में युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी रिढाऊ जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के बाद महम शहर चौकी प्रभारी प्रविंद्र के नेतृत्व में रोहतक रोड पर महम बाईपास के नजदीक एक युवक की तलाशी ली गई तो उससे 270 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। संवाद