गन्नौर। गांव खिजरपुर अहीर में चार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की और नकदी छीन ली। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे वह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान काले रंग की गाड़ी से सवार चार युवक पहुंचे और रास्ता रोक लिया। दो आरोपी पिस्तौल लिए थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की और जेब से 500 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।