फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बर्फ तोड़ने के सुए से युवक पर हमला, तीन नामजद

Wed, 28 Aug 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव घसौली में तीन युवकों ने एक युवक पर बर्फ तोड़ने के सुए से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे कर भाग गए। घायल ने मामले की शिकायत थाना बड़ी पुलिस में दी।
विज्ञापन

गांव घसौली निवासी गुलाब ने बताया कि 25 अगस्त को वह घर से दुकान पर समान लेने जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही निखिल, रोहित व सागर मिले। उन्होंने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। रोहित ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उनकी छाती पर वार किया, इससे वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद सागर ने उसकी कमर पर कई वार किए। शोर सुन कर उनके परिजन भी वहां आ गए। उनको आता देख तीनों युवक उन्हें धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी निखिल, रोहित व सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें