फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की सोनीपत यूनिट ने खानपुर खुर्द गांव से नशा तस्करी के आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 10.75 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि टीम गोहाना रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अमित हेरोइन बेचता है और बुटाना-खानपुर रोड स्थित अपने खेत के ट्यूबवेल के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़े युवक को हिरासत में लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने के आरोप में अमित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें