फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम ने आरोपी गांव थाना कलां निवासी नरेश को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल कप्तान अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान सांपला चौक बाईपास पर मौजूद थे। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक युवक थाना कलां मार्ग पर अवैध हथियार सहित खड़ा है। सूचना पर टीम जब मौके पर पहुंची तो तलाशी लेने पर युवक के पास से अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुई। उसके खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें