सोनीपत। क्राइम यूनिट (पश्चिम) ने एक युवक को दो अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी जींद जिले के गांव अलेवा निवासी दीपक है। जिसे अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। क्राइम यूनिट की टीम बड़वासनी के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक फ्लाईओवर के नीचे किसी का इंतजार कर रहा है, उसके पास हथियार है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां खड़ा युवक दूसरी तरफ जाने लगा। टीम ने उसे रोक कर पूछताछ की तो अपनी पहचान दीपक के रूप में दी। तलाशी लेने पर उसके पास से दो अवैध पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया है।