फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट वेस्ट की टीम ने पलड़ी निवासी वंश उर्फ मोटा को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को टीम मुख्य सिपाही मंदीप के नेतृत्व में गश्त पर थी। मिशन चौक के पास सूचना मिली कि वंश उर्फ मोटा विश्वकर्मा पार्क के पास किसी के इंतजार में खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है। टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बताई। तलाशी में उसके पास से पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से हथियार का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह नहीं दिखा सका। इसके बाद उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें