गन्नौर। थाना गन्नौर पुलिस ने शनिवार को अवैध असलहा तस्करी के आरोप में सरढाना मोड़ पर गांव बजाना खुर्द निवासी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया । संवाद