सोनीपत। विशाल नगर में रविवार सुबह नसीब (26) का फंदे से लगा शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया। नसीब बुलडोजर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह अपने दादा के पास रहते थे। बचपन में नसीब के माता-पिता की मौत हो चुकी थी। नसीब दो बच्चों के पिता थे। संवाद