खरखौदा। गांव सिसाना-2 निवासी युवक घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गया। मोहित के परिजन उनकी जगह-जगह तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं लग पाया है। इसके चलते अब मोहित की मां सीमा ने खरखौदा थाने में शिकायत देकर अज्ञात पर बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीमा ने बताया कि उनके बड़े बेटे मोहित 26 अप्रैल से लापता हैं। वह उनकी हर जगह पर तलाश कर चुके हैं, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। मोहित जब घर से गए तो उन्होंने घर पर भी कुछ नहीं बताया। उनका कहना है कि किसी ने अपने मतलब के लिए उन्हें कहीं पर छिपा लिया है।