खरखौदा। गांव मंडोरा से एक युवक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। इसकी परिवार सदस्यों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा पाया। बीरमती ने बताया कि 33 वर्षीय बेटा अमित 25 मई को घर से बगैर कुछ बताए निकला था। वह अब तक नहीं लौटे हैं। वह अपने स्तर पर तलाश कर चुकी हैं, लेकिन अमित का कहीं पर भी पता नहीं चल पाया है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।