फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक ने फंदा लगा दी जान, भाई-भाभी समेत तीन नामजद

Fri, 16 Aug 2024 09:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव सेवली में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के कर्मचारी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। गांव सेवली निवासी पूजा ने बताया कि उनका पति संजय बैंक की अटेरना शाखा में नौकरी करते थे। उनके पास एक छह साल का बेटा पार्थ है।
विज्ञापन

पूजा का आरोप है कि उनके पति का अपने भाई मंजीत के साथ 13 अगस्त को गेट लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें जेठ मंजीत व जेठानी ने उनकी व उनके पति की पिटाई की थी। उन्होंने राई थाना में शिकायत दी थी। उसके बाद पारिवारिक रूप से समझौता हो गया था। करीब सात दिन पहले बुआ ने गेट अलग नहीं करने की धमकी दी थी। पूजा ने कहा कि उसके बाद से पति संजय मानसिक रूप से परेशान थे। 15 अगस्त को उनके पति ने कमरे में फंदा लगा लिया। सास इमरती के साथ दरवाजा खोला तो पति का शव पंखे पर लटका मिला था। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें