फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निजी स्कूल की बस से टकराकर युवक की मौत, साथी घायल

Mon, 30 Sep 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव पलड़ा मोड़ के पास आगे चल रही निजी स्कूल की बस के अचानक ब्रेक लगाने से हुई टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उनका दोस्त घायल हो गया। बागपत जिले के गांव बली निवासी अजय ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने दोस्त गांव निबाली के शुभम के साथ बाइक पर पानीपत के चुलकाना धाम आए थे। वह जब वापस बागपत जा रहे थे तो पलड़ा मोड़ के पास आगे चल रही स्कूल बस ने ब्रेक लगा दिए थे। जिससे बाइक उसमें टकरा गई थी। हादसे में उनके दोस्त शुभम बुरी तरह घायल हुए थे। उन्हें भी चोट लग गई थी। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को शुभम की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पहचान नहीं

सोनीपत में दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर राठधना स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी से जांच अधिकारी सरिता देवी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि राठधना स्टेशन के पास सुबह 10:40 बजे गीता जयंती एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत हो गई। युवक का शव अप-डाउन लाइन के बीच पड़ा मिला। शिनाख्त के लिए मृतक के पास कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें