जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने दी जान
गन्नौर। गांव बजाना कला में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना खुबडू झाल चौकी पुलिस को दी। खुबडू झाल चौकी प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के अनुसार 30 वर्षीय धुरू वीरवार की रात को खाना खा कर सो गया था। धुरू ने शुक्रवार की तड़के करीब तीन बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन धुरू को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। संवाद