फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक ने फंदा लगा दी जान, पत्नी व ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज

Wed, 18 Sep 2024 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। गांव बड़ौली में युवक का शव मंगलवार को बाथरूम के अंदर फंदे पर लटका मिला। युवक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को उसकी पत्नी, साली व पत्नी की बुआ प्रताड़ित करते थे। बहालगढ़ थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव बड़ौली निवासी सुरेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे गौतम की शादी छह साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव खेकड़ा निवासी कीर्ति के साथ हुई थी। गौतम के दो बेटे हैं। सुरेश का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले गौतम की पत्नी कीर्ति घर से चली गई थी। इसकी बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। कीर्ति की तलाश कर वह उसे बहालगढ़ थाना में ले गए थे। कीर्ति के साथ उसकी बहन रोहतक जिले के गांव सांघी की रहने वाली सोनम व उसकी बुआ पानीपत जिले के गांव डाहर निवासी रणकेश भी आई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि कीर्ति ने पुलिस के सामने बयान दिया कि वह अपने पति गौतम के साथ नहीं जाना चाहती। वह अपनी बहन व बुआ के साथ चली गई थी। गौतम को काफी प्रताड़ित किया था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसके बेटे गौतम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गौतम की पत्नी कीर्ति, साली सोनम व कीर्ति की बुआ रणकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




बाथरूम में चुनरी पर लटका मिला शव

पुलिस जांच में सामने आया कि गौतम का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला है। गौतम ने बाथरूम के रोशनदान पर फंदा लगा रखा था। वहां बॉल्टी पड़ी मिली है। अंदेशा है कि बाल्टी को गिराकर फंदा लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें