सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई ने पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग में प्रवेश के लिए दोबारा आवेदन कर सकेंगे। छात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए कुलपति अशोक कुमार ने कुछ खेल विषयों में आवेदन प्रक्रिया को पुनः आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। अब बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, योग, जुडो, स्विमिंग, हॉकी, शूटिंग, ताइक्वांडो, नेटबॉल एवं फेंसिंग जैसे खेलों के लिए पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग में प्रवेश के लिए आमंत्रित किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित की गई है।