फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: योग से मजबूत होता है मन और शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शंभू दयाल शिक्षण महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल तक मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार विषय पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीएचसी जुआ के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण मलिक पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. प्रवीण मलिक ने बताया कि योग शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दूध से बने उत्पादों का कम और सलाद का ज्यादा इस्तेमाल करें, जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सके। रोज योग करके हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुनीता स्याल ने की। कार्यक्रम का आयोजन रेड रिबन क्लब के प्रभारी ईश कुमार, नीलम व शिल्पा टंडन ने किया। इस दौरान आशा सैनी, नीलम, रिंकू शर्मा व वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें