फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जीवन में जुड़ाव और संतुलन का माध्यम है योग

Sun, 21 Jun 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा अनाज मंडी में समारोह के दौरान प्रतिभागियों संग योगाभ्यास करते एसडीएम अम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। अनाज मंडी में उपमंडल समारोह के दौरान एसडीएम अमित कुमार ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि जीवन में जुड़ाव और संतुलन का माध्यम है। एसडीएम ने कहा कि बाहरी योग के साथ अंदरूनी योग भी आवश्यक है। शरीर, चित्त और आत्मा को एकाग्र करके योग करने से व्यक्ति को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग से स्वस्थ और संतुलित जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। इस अवसर पर एसीपी जोगिंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी, नेता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें