फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाषण प्रतियोगिता में यशिका त्यागी रही प्रथम

Thu, 26 Sep 2024 06:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के गांव भैंसवाल कलां स्थित साउथ कैंपस में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्
विज्ञापन
गोहाना। गांव भैंसवाल कलां स्थित साउथ कैंपस के फार्मेसी विभाग में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान भावी फार्मासिस्टों को जागरूक करने के लिए भाषण प्रतियोगिता, फार्मा क्विज और लघु नाटिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. नीलम जैन ने पौधरोपण के साथ किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा यशिका त्यागी प्रथम स्थान पर रही। लघु नाटिका में तृतीय वर्ष की छात्राओं की प्रस्तुति प्रथम स्थान पर रही। यह कैंपस गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला विश्वविद्यालय से संबंधित है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीन नासा, डॉ. पिंकी फोगाट, डॉ. गुलशन कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें