फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो 13- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान कुश्ती प्रतियोगिता में जीतने के बा
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की तीन पहलवानों ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। पहलवानों ने यूपी के गोरखपुर में 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता की कुश्ती स्पर्धा में पदक जीते हैं। युद्धवीर अखाड़ा के प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि पहलवान साक्षी ने 69 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। रौनक नागर ने अंडर-17 के 69 किलो भार वर्ग में व साक्षीपाल ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

तीनों पहलवान करीब चार साल से अखाड़ा में सुबह शाम अभ्यास करती हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी साक्षी ने साल 2023 में हुई राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल नोएडा में हुई राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। तीनों पहलवान यूपी की रहने वाली है और चार साल से युद्धवीर अखाड़े में कुश्ती के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षक सीमा राणा ने बताया कि पहलवानों के वापस लौटने पर स्वागत किया जाएगा। स्वर्ण पदक जीतने पर अखाड़ा संचालक देवी सिंह, सुनील कुमार, संदीप पहलवान व सुरेश ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें