फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Fri, 10 May 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव भंडेरी में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। भंडेरी गांव में सूर्यनाथ, महंत सुखबीर सिंह और अवधूत संत अमर दास के सानिध्य में प्रथम भारत केसरी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देशभर के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में सैकड़ों कुश्तियां कराई गईं। विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय कुश्ती का निर्णय देर रात तक घोषित किया जाएगा। संयोजन धनाना के युद्धवीर धनाना, कथूरा के धीरज नरवाल, भंडेरी के संदीप कुमार, आहुलाना के डॉ. आशीष मलिक ने किया। धीरज नरवाल ने बताया कि प्रथम विजेता को मुर्रा नस्ल की भैंस, एक लाख रुपये नकद व एक पीपा देशी घी दिया जाएगा। द्वितीय विजेता को चांदी की गद्दा, 51 हजार रुपये व एक पीपा देशी घी दिया जाएगा। तृतीय विजेता को 51 हजार रुपये नकद व एक पीपा देशी घी से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर गांव के विभिन्न लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें