फोटो 17: सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा निवासी स्वर्ण पदक विजेता पहलवान रिया रावल राष्ट्रध्वज के सा
गन्नौर। गांव पिपली खेड़ा की पहलवान रिया रावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने थाईलैंड में आयोजित प्रो कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिया की उपलब्धि पर उनके परिजन देवेंद्र रावल ने बताया कि बेटी की जीत की खुशी में क्षेत्र में खुशी की लहर है। रिया रावल ने न केवल अपनी प्रतिद्वंदी को पटखनी दी बल्कि भारतीय खेल की मजबूती और बेटियों की शक्ति को भी दुनिया के सामने साबित किया। जीत की खुशी में सम्मान समारोह 11 दिसंबर को गांव पिपली खेड़ा में ग्रामीणों की ओर से किया जाएगा।