फोटो 43: साेनीपत के गांव चिटाना स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए भक्तजन। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में गुप्त नवरात्रों पर भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माता से सुख-समृद्धि का अशीर्वाद मांगा। पूजा-पाठ रोजाना धूम धाम से किया जा रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त नवरात्र के चलते मंदिर में रोजाना भक्तजन चिटाने वाली माता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। माता की चौकी के सामने एक जोड़े काे बैठाया जाता हैं। इसके बाद पूजा की जाती है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि तालाब से मिट्टी निकालने की परंपरा चली हुई है। मंदिर के पीछे इमली के पेड़ की परिक्रमा की जा रही है। यह वृक्ष काफी वर्षों पुराना है। मान्यता है कि इस वृक्ष की परिक्रमा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।