फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: केक काटकर मनाया विश्व नर्स दिवस

Tue, 12 May 2026 07:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विश्व नर्स दिवस पर नागरिक अस्पताल गोहाना में केक काटकर खुशी मनाते नर्सिंग स्टाफ व मौजूद अधिकारी
विज्ञापन
गोहाना। नागरिक अस्पताल गोहाना में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने केक काटकर विश्व नर्स दिवस मनाया। इस दौरान सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स और सामाजिक संगठनों ने नर्सिंग स्टाफ के कार्य की सराहना की। सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों, फील्ड ड्यूटी और आपातकालीन हालात में नर्सें पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोग चिकित्सकों का सम्मान करते हैं उसी तरह नर्सिंग स्टाफ का भी सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी नर्सिंग स्टाफ के कार्य को सराहनीय बताते हुए उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें