फोटो 14 - सोनीपत के टीडीआई सिटी स्थित राजयोग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शु
सोनीपत। टीडीआई सिटी स्थित राजयोग केंद्र के वरदानी भवन में विश्व ध्यान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू के निर्देशन में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बताया कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास अवश्य करना चाहिए। ध्यान की निरंतर साधना हमारे व्यवहार में परिवर्तन लाती है। सकारात्मक चिंतन को बढ़ाती व जीवन जीने की कला सिखाती है। जिसका अभ्यास हमारे व्यक्तिगत, पारिवारिक व सामाजिक परिवेश में परिवर्तन लाता है। कार्यक्रम के दौरान इफको के मुख्य वित्त अधिकारी संदीप अग्रवाल, स्थानीय केंद्र संचालिका बीके गीता, बीके पूजा, बीके किरण, बीके मीनू व अन्य लोग मौजूद रहे।