कार्यशाला में पहुंचे पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज का स्वागत करते आजाद नेहरा सहित अन्य।
गन्नौर। राजपुर व पुरखास मंडल में सोमवार को भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सोनीपत लोकसभा के मन की बात कार्यक्रम संयोजक आजाद सिंह नेहरा ने अभियान के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनकल्याणकारी कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा। पुरखास मंडल की कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय गौतम ने की। इस दौरान मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक, सुरेंद्र बारोटा, कविता शर्मा, शकुंतला राठी, शीला देवी, वेदपाल आंतिल आदि मौजूद रहे।