फोटो 19: सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में लगाए गए कानूनी जागरूकता शिविर में श्रमिकों को जा
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता उदित व श्रम विभाग से हरविंदर ने श्रमिकों के अधिकारों व विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता उदित ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वर्तमान में श्रमिक सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य कानून और श्रमिकों के बीच की दूरी को कम करना है।