गोहाना। जननायक जनता पार्टी के गोहाना व बरोदा हलके की संयुक्त कार्यकर्ता की बैठक सेक्टर -7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जुलाना से विधायक एवं जिला प्रभारी अमरजीत ढांडा ने की। बैठक का संचालक जिला प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया ने की। बैठक में 14 जुलाई को सोनीपत के मुरथल रोड स्थित मामचंद वाटिका में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के सफलतापूर्वक आयोजन करने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। साथ ही सभी को बड़ी संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।
अमरजीत ढांडा ने कहा कि सम्मेलन में जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला व पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को कहा कि वे निस्वार्थ भाव से ताऊ देवीलाल की विचारधारा का अनुसरण करते हुए पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का काम करें। जिला प्रधान राज सिंह दहिया ने कहा कि सभी खुद को दुष्यंत चौटाला समझ कार्यक्षेत्र में उतरे व विधानसभा चुनाव में जजपा का परचम लहराए। इस मौके पर कुलदीप मलिक, बलजीत मलिक, संदीप भनवाला, सुरेंद्र मलिक, रजनी मलिक, रामचंद्र देशवाल, जुगतीराम बैरागी, जोनी लठवाल व शीलू खासा मौजूद रहे।