फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के लिए ::: श्रमिक की सड़क हादसे में मौत

Wed, 29 Apr 2026 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उत्तरप्रदेश के रायबरेली के गांव रालपुर निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मी निषाद पिछले कुछ समय से भट्ठे पर काम कर रहे थे। मिश्री लाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह तथा उनके साले लक्ष्मी निषाद भट्ठे पर कार्यरत हैं। 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके साले खाना खाने के बाद भट्ठे से बाहर सैर करने के लिए गए थे लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ लक्ष्मी निषाद की तलाश शुरू की। इसी दौरान जब वह तलाश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एक फोटो दिखाते हुए बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। फोटो उनके साले लक्ष्मी निषाद की थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें