फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करंट लगने से श्रमिक की मौत

Wed, 22 Oct 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मुंडलाना स्थित खेत में करंट लगने से श्रमिक की मौत हो गई। किसान गजेंद्र ने खेत में कमरा बनवा रखा है और वहां ट्यूबवेल पर बिजली का कनेक्शन लिया है। उसके पास ट्रांसफार्मर लगा है। कमरे में उत्तरप्रदेश में लखीमपुर के गांव कलीनपुर का रघुभान रहता था। सोमवार की रात वह ट्रांसफार्मर के पास गया तो उसे करंट लग गया जिससे रघुभान की मौत हो गई। मंगलवार सुबह किसान ने देखा कि खेत में श्रमिक मृत पड़ा है। सदर थाना ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें