फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से श्रमिक की मौत

Mon, 19 May 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के गांव तुमरिया हाल कुंडली निवासी ओमकार मौर्या ने पुलिस को बताया उनके तीन बच्चे थे। उनके दो बेटे सौरभ व गौरव एक कंपनी में काम करते थे। दोनों भाई कंपनी से घर लौट रहे थे। जब वह ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो कार चालक ने सौरभ को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुंडली थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें