फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सामान ढुलाई की लिफ्ट से गिरकर कर्मी की मौत

Sat, 11 Feb 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। गांव नाथूपुर स्थित फैक्टरी में सामान ढोने की लिफ्ट से गिरकर कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका आरोप है कि उसके भाई को सुरक्षा के लिए कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया था।
मूलरूप से बिहार के जिला छपरा के गांव भिखारी छपरा निवासी धीरज ने बताया कि वह अपने भाई कृष्ण कुमार और पंकज के साथ प्याऊ मनियारी में किराये के मकान में रहता है। उनके भाई कृष्ण कुमार गांव नाथूपुर स्थित कंपनी में काम करते थे। वह वीरवार को कंपनी में काम कर रहे थे तो कंपनी के ठेकेदार शंभू ने उन्हें सूचना दी कि उनके भाई कृष्ण कुमार लिफ्ट से गिरकर घायल हो गए हैं। उन्हें कंपनी कर्मचारी सामान्य अस्पताल लेकर गए हैं। वह अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। धीरज ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सामान ढुलाई की लिफ्ट पर काम करते हुए उनके भाई को सुरक्षा के लिए कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिसके चलते ही लिफ्ट से गिरकर उनके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नाथूपुर स्थित फैक्टरी में सामान ढुलाई की लिफ्ट से गिरकर कर्मी की मौत की सूचना मिली थी। मामले में मृतक के भाई ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें