फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्मशान में बिना लेवल टाइल बिछाने पर काम रोका

Mon, 25 Dec 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान के पास शमशान भूमि परिसर में निर्माण कार्य रूकवाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गढ़ी ब्राह्मणान के पास श्मशान में इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जा रही है। रविवार को लोगों ने बिना लेवल के टाइल बिछाने का आरोप लगाकर काम रुकवा दिया है। इस दौरान लोगों ने निगम अधिकारियों से फोन पर बात तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नंबरदार रमेश खत्री, देवेंद्र, संदीप, अन्नू चौहान, मनोज, जयप्रकाश ने बताया कि नगर निगम की ओर से श्मशान में 54 लाख रुपये की लागत से निर्माण करवाया जा रहा है। श्मशान की भूमि में लोगों ने पार्क के लिए जगह छोड़ने की मांग की थी। उसके बावजूद निगम उस स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल बिछवा रही है। ठेकेदार की ओर से उनकी टाइल को सही लेवल से नहीं बिछाया जा रहा। लेवल ठीक नहीं होने के कारण बारिश का पानी भर सकता है। इसको देखते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम की ओर से जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा तब तक वहां कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने फोन पर निगम अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जयपाल राठी, जसवंत चौहान, रणजीत राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गढ़ी ब्राह्मणान स्थित श्मशान भूमि में चल रहे निर्माण कार्य रोके जाने के मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद लोगों की शिकायत सुनने के बाद उनका समाधान कराया जाएगा। -अमित कौशिक, सहायक अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें