फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चिंतपूर्णी मंदिर के सामने वाली गली में स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम शुरू

Sun, 20 Oct 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-14 में शनिवार को विधायक निखिल मदान ने नारियल तोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक ने बताया कि नगर निगम की ओर से चिंतपूर्णी मंदिर के सामने वाली गली में स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने और सीसी से गली को पक्का करने के कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य पर 68 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही पूर्व में सेक्टर में डाली गई स्टॉर्म वाटर लाइन वाले हिस्से को भी पक्का किया जाएगा। इसके पश्चात क्षेत्र वासियों को बरसात में होने वाले जल भराव से स्थायी तौर पर निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह सभी वार्डों में सीवर, पेयजल आपूर्ति लाइन बिछाने और गली के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। नॉन स्टॉप हरियाणा की तरह सोनीपत भी नॉन स्टॉप विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। सोनीपत हलके के विकास के लिए बजट की बाधा नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों की गति तेज होगी और सोनीपत हलका प्रदेश में नंबर वन होगा। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार, महावीर नासा, अजय बत्रा, हंसराज लूथरा, अमन दुरेजा, ओपी गुप्ता, अमित सुखीजा, राजेंद्र भाटिया, अशोक सैनी, शशि करण नासा, संजय ढींगड़ा, मुकेश सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें