फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप में जीता सिल्वर मेडल

Tue, 23 Sep 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 42: नोविका को सम्मानित करतीं प्राचार्या डॉ. विपाशा अग्रवाल। स्रोत कालेजसंवाद न्यूज ए
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की एनसीसी कैडेट अंडर ऑफिसर नोविका ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप, नई दिल्ली में फायरिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अर्जित किया। नोविका की इस उपलब्धि पर कॉलेज में स्वागत समारोह आयोजित किया। कॉलेज की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन नीतू नसीयर दूहन, प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल और उप-प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने नोविका को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू गोएंदी, विद्या, डॉ. पुष्पा और डॉ. नीलम भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। साथ ही कैडेट्स की रैंक सेरेमनी हुई, जिसमें नोविका को सीनियर अंडर ऑफिसर, शिवानी को अंडर ऑफिसर और अन्य कैडेट्स को सार्जेंट रैंक प्रदान किए गए। नोविका ने अपने भाषण में अपने परिवार, गांव और एनसीसी यात्रा के अनुभव साझा किए। उन्होंने कुल 8 कैंप और 1 डिकिटिंग कैंप में भाग लिया और अंतिम राष्ट्रीय कैंप में फायरिंग प्रतियोगिता में 40/40 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें