फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

Thu, 05 Sep 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय की मुक्केबाज रोहतक में आयोजित राज्य स्त
विज्ञापन
सोनीपत। पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय के मुक्केबाजों ने राज्यस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता की बॉक्सिंग स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते हैं। बॉक्सिंग स्पर्धा 1 से 3 सितंबर तक रोहतक में आयोजित की गई। प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि 48 किलो भार वर्ग में मुस्कान ने पहले मुकाबले में फरीदाबाद की ज्योति को 5-0 से हराया।
विज्ञापन

मुस्कान ने दूसरे मुकाबले में गुरुग्राम की रिंकी को 5-0 से व तीसरे मुकाबले में कुरुक्षेत्र की स्नेहा को 5-0 से हराकर रजत पदक जीता। सुनैना ने 60 किलो भार वर्ग में गुरुग्राम की वंशिका को 5-0 से हराकर रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि सुभिका ने 81 किलो से अधिक भार वर्ग में अंबाला की साक्षी को हराकर कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने पदक विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें