फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो प्रोफेसर पर केस दर्ज करने के लिए महिला आयोग ने लिखा पत्र

Thu, 07 Dec 2023 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय में दो प्रोफेसरों पर आपत्तिजनक गतिविधि में लिप्ति होने के आरोप मामले में महिला आयोग ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस महानिदेशक व सोनीपत के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। आयोग ने दोनों प्रोफेसरों की गतिविधियों को असामाजिक व देश विरोधी बताया है। साथ ही मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट भी शीघ्र मांगी है।
विज्ञापन

हरियाणा महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक को लिखे गए पत्र में कहा है कि 7 नवंबर को आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने राठधना रोड स्थित एक विश्वविद्यालय का दौरा किया था। वहां जांच के दौरान पाया था कि विवि में कुछ दिन पहले एक प्रोफेसर ने विद्यार्थियों के बीच विवादित भाषण देते हुए हमास का समर्थन किया था। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव बम बनाने के बारे में बताया था। भाषण में भारतीय सेना पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। आयोग के संज्ञान में आया है कि उस प्रोफसर को विवि के एक प्रोफेसर ने हमास, फलीस्तीन व मानव बम विषय पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया था। जबकि विवि के कुलपति ने मामले में जानकारी होने से इंकार किया था। यह बेहद गंभीर मामला है। आयोग ने डीजीपी को भेजे पत्र में मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
पुलिस आयुक्त को लिखे दूसरे पत्र में विवि में लगाई गई एक अन्य कक्षा का हवाला दिया गया है जिसमें महिला प्रोफेसर ने छात्राओं को एक डेटिंग एप डाउनलोड करवाकर उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक करने का प्रयास किया था। साथ ही छात्राओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया था। आयोग ने मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें