सोनीपत। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। जिन महिलाओं की पारिवारिक वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम होगी उनको योजना का पात्र माना जाएगा। आवेदक किसी ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर 3 वर्ष तक 7 फीसदी ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से दी जाएगी। संवाद