मुख्य बाजार में ग्राहक बन आईं दो महिलाएं एक दुकान से चाय पत्ती के दो पैकेट चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदार चुन्नीलाल ने बताया कि उसने मुख्य बाजार में फलों और किराना के सामान की दुकान कर रखी है। दो महिला और एक पुरुष उसकी दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे। पुरुष बाहर खड़ा हो गया और महिलाएं दुकान के अंदर जाकर सामान देखने लगीं। महिलाओं ने चुन्नी की आड़ में चाय पत्ती के दो पैकेट छुपा लिए और चली गईं। दुकानदार को शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज खंगाला। तब चोरी का पता चला। संवाद